Apna App क्या है: अगर आप बेरोजगार हैं या बेहतर नौकरी की तलाश में हैं तो Apna App आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप अपना एप्प के बारे में नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे कि अपना ऐप पर Job कैसे प्राप्त करें?
वैसे तो Job Search करने के लिए Internet पर कई वेबसाइट उपलब्ध है, इन्हीं में से एक Apna Job App है, जहाँ पर आप अन्य वेबसाइट की तरह ही अपने लिए जॉब की तलाश कर सकते है। यहाँ पर आप Part Time और Full Time दोनों तरह के जॉब के लिए आवेदन कर सकते है?
आईये जानते है Apna App क्या है?, अपना एप्प को डाउनलोड कैसे करें?, अपना एप्प पर जॉब के लिए Apply कैसे करे?, Apna App पर अकाउंट कैसे बनाये?, अपना एप्प की विशेषताएं क्या है?, अपना एप्प से संपर्क कैसे करें? और इससे एप्प जुडी सभी जानकारी।
Apna App क्या है? (What is Apna Job App in Hindi)
Apna Job App एक Online Job Searching मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसकी मदद से बेरोजगार लोग अपनी Skill और योग्यता के अनुसार नौकरी के घर बैठे आवेदन कर सकते है। साथ ही ऑनलाइन अपना Interview देकर जॉब प्राप्त कर सकते है।

अपना एप्प पर पर कई प्रकार के जॉब के लिए आवेदन कर सकते है। जैसे- Digital Marketing, Work From Home Jobs, Freshers Job’s, Part-time Job, Women Jobs, Night shift Jobs, आदि।
Apna Job App एक भारतीय मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसे निर्मित पारीख ने विकसित किया है। इस एप्प को 26 जुलाई 2019 को भारत में लांच किया गया था।
अगर हम इस एप्प की पॉपुलैरिटी की बात करें तो इस एप्प को अभी तक 1 करोड़ अधिक लोगो ने प्ले स्टोर और वेबसाइट से डाउनलोड किया है और इस एप्प की प्ले स्टोर पर रेटिंग 4.4/ 5 है।
इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है की यह एप्प आपके लिए किस तरह से बेहतर है।
आइए जानते हैं क्या हैं इस ऐप की खासियत, जिसकी वजह से इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने डाउनलोड किया है।
अपना एप्प की विशेषताएं।
किसी भी मोबाइल एप्लीकेशन को इस्तेमाल करने से पहले उसकी विशेषताओं के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। अपना एप्प की विशेषताएं निम्न है।
- इसके माध्यम से आप कई बड़ी कंपनियों और छोटी कंपनियों में जॉब के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है।
- अपना जॉब एप्प में आपकी जानकारी सुरक्षित रखी जाती है।
- आप यहाँ पर Full Time और Part Time जॉब के लिए आवेदन कर सकते है।
- विभिन्न क्षेत्रो में जॉब के लिए आवेदन कर सकते है।
- अपना एप्प में आप ग्रुप बनाकर लोगो से बात कर सकते है और अपनी इंग्लिंश भाषा को बेहतर बना सकते।
- इस एप के माध्यम से अपनी योग्यता अनुसार जॉब की तलाश कर सकते है।
- इसमें आपको Job अलर्ट की सुविधा मिलती है। सभी जॉब की जानकारी आपको मेसेज द्वारा प्राप्त होती है।
- इस एप्प पर आप सरकारी Exam की तयारी कर सकते है।
Quick Overview of Apna App in Hindi
मुख्य बिंदु अपना एप्प | विवरण |
मोबाइल एप्लीकेशन का नाम | Apna: Job Search India, Vacancy Alert, Online Work |
एप्लीकेशन केटेगरी | Job Application |
अपना एप्प के निर्माता | निर्मित पारीख |
अपना एप्प की शुरुवात | 26 जुलाई, 2019 |
प्ले स्टोर पर रेटिंग | 4.4/5 |
प्ले स्टोर पर कुल डाउनलोड | 1 करोड़ से अधिक |
अपना एप्प से किन शहरो में Job Search कर सकते है?
वर्तमान में आप Apna App द्वारा देश के 10 बड़े शहरो में जॉब के लिए आवेदन कर सकते है। जो निम्न है।
- मुम्बई
- दिल्ली एन.सी.आर.
- कोलकत्ता
- पुणे
- बेंगलुरु
- जयपुर
- सूरत
- हैदराबाद
- रांची
- अहमदाबाद
Apna Job App Real है या Fake है?
अपना एप्प Real है या Fake यह सवाल लगभग सभी के मन में होता है। हम आपको बता दें कि, Amazon, Swiggy, Flipkart, Zomato, Unacademy, Byju’s और Jio जैसी देश की कई प्रमुख कंपनियां Apna App पर Job Offer करती है।
इस बात से हम अंदाजा लगा सकते है, कि अपना एप्प एक Real App है। यहाँ पर आप निसंकोच जॉब के लिए आवेदन कर सकते है।
Apna Job App कैसे डाउनलोड करें?
Apna Job App को डाउनलोड करना बहुत ही आसन है, आप इसे Apna App की अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है, इसके अलावा आप Google Play store से भी डाउनलोड कर सकते है। इस एप को डाउनलोड करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store को ओपन करें।
- इसके बाद सर्च बार में Apna App टाइप करें और सर्च करें।
- अब आपके सामने Apna App दिखाई देगा जिसे अपने फ़ोन में Install करें।
- थोड़ी देर में आपके फ़ोन में अपना एप्प डाउनलोड हो जायेगा।
ऊपर बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना एप्प को डाउनलोड कर सकते है।
अब हम जानेंगे Apna App में अकाउंट कैसे बनाते है।
Apna App पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Apna App डाउनलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Apna App को ओपन करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर डालें और Continue पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर Verify करें।
- वेरीफाई होने के बाद अपनी भाषा चुने और Next पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना नाम, शहर, एरिया, जेंडर, और उम्र दर्ज करें और Next पर क्लिक करें।
- इसके आपसे पूछ जायेगा “क्या आपको काम का अनुभव (Experience) है?, अगर आपको अनुभव है तो “YES” करें अन्यथा “NO” पर क्लिक करें।
- अब आप अपने Education के बारे में जानकारी दें। और Next पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने Job के कई विकल्प मिलेंगे, आप जिस JOB में Interested है उसे चुने और Done पर क्लिक करें।
- अब अपनी Profile फोटो Add करें। यदि अभी आपके पास कोई फोटो मौजूद नहीं है तो बाद में भी Upload कर सकते है। बाद में करने के लिए “Later” आप्शन पर क्लिक करें।
- अब Continue आप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका Apna Job App में अकाउंट बन जायेगा।
इस तरह से आप अपनी सामान्य जानकारी देकर अपना एप्प में अकाउंट बना सकते है। अकाउंट बनाने के बाद आपको जॉब के कई ऑफर मिलंगे। या आप यहाँ अपनी रूचि अनुसार अपने एरिया में जॉब की तलाश कर पाएंगे।
Apna App पर Job के लिए आवेदन कैसे करें?
Apna App खोलने के बाद, आपको होम पेज पर आपके द्वारा चुनी गई जॉब और चुना गया स्थान (Location) दिखाई देता है। अगर आपको इनमें से कोई भी नौकरी पसंद है, तो आप नौकरी (Job) के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं।
अगर आपको जॉब पसंद है और जॉब के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते है, तो आप जॉब पर क्लिक करके जॉब के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। जैसे जॉब की लोकेशन क्या है, जॉब के लिए कितनी योग्यता चाहिए, कौनसी कंपनी है, आदि।
अगर आप जॉब के लिए योग्यता रखते है तो आप Apply for Job आप्शन पर क्लिक करके Apply कर सकते है। या फिर आप HR नंबर पर फोन कॉल कर सकते है।
Apna App का उपयोग कैसे करे?
Apna App का Interface User को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसलिए कोई भी यूजर इसका उपयोग आसानी से कर सकता है। फिर भी आपको इस्तेमाल करने में कोई परेशानी हो रही है, तो निचे दिए गये जानकारी के अनुसार इस एप्प का उपयोग कर सकते है।
Jobs: इस आप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने मनपसंद जॉब के लिए Apply कर सकते है और अपने जॉब जुडी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। जॉब के लिए आवेदन करने के लिए यहाँ मौजूद Apply for Jobs के आप्शन पर क्लिक करना होता है।
Groups: इस आप्शन में आपको अलग-अलग Category के Groups मिलते है। आप अपनी पसंद अनुसार किसी भी Groups में ज्वाइन होकर Groups Member से बात कर सकते है।
यदि आपको किसी Group में Join होना है, तो आप Join आप्शन पर क्लिक कर सकते है। और यदि आप किसी Group को छोड़ना चाहते है तो Leave Groups आप्शन पर क्लिक कर सकते है।
Connect: इस विकल्प का इस्तेमाल आप अपने फील्ड से जुड़े लोगो से जुड़कर उनकी प्रोफाइल देख सकते है और उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Card: इस आप्शन में आपकी जानकारी एक कार्ड के रूप में दिखाई देती है। जिसमे आपको आपका नाम, फोटो, Qualification, और Work Experience देखने को मिलता है।
अपना एप्प पर लोकेशन और जॉब फील्ड कैसे बदलें?
अपना एप्प पर अपनी Job Field और Job Location को जब मन चाहें तब बदल सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले Home पेज पर आना होगा। जहाँ आपको Jobs दिखाई देता है वहां पर आपके द्वारा चुनी हुई Job Field के साथ में Change Job Type का आप्शन दिखाई देगा। इस आप्शन पर क्लिक करके आप अपनी जॉब फील्ड बदल सकते है।
अपनी Job Location बदलने के लिए Location के आप्शन पर क्लिक करके अपनी लोकेशन बदल सकते है।
Apna App में अपना Account Delete कैसे करते हैं?
अगर आप Apna App की Service से खुश नहीं है, तो आप आसानी से Apna App के अकाउंट को डिलीट कर सकते है। जिसके लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपना एप्प में लॉग इन करें।
- इसके बाद Card आप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको Your own Website के पास में तीन डॉट्स दिखाई देंगे, उस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने Delete Profile का आप्शन मिलेगा।
- आपको Delete Profile पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Delete profile करने के लिए पूछेगा आपको Yes आप्शन पर क्लिक करना है।
इस तरह से आप Apna Job App पर Profile Delete कर सकते है।
Apna App से Contact कैसे करें?
अगर आपको Apna App का इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की परेशानी आ रही है, तो आप Apna App के कस्टमर केयर नंबर से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते है। इसके लिए निम्न तरीके से आप Apna App से Contact कर सकते है।
अपना एप्प ई-मेल: [email protected]
अपना एप्प ऑफिस एड्रेस: 1st Floor, B Block, IndiQube, Arial, Sillicon Terraces, 30/1, Hosur Rd, 7th Block, Bengaluru, Karnataka-560095
इन्हें भी पढ़ें:
- Bank Mitra क्या है?
- Freelancer क्या है?
- YouTube से पैसे कैसे कमाए?
- Amazon से पैसे कमाए?
- Bank से पैसे कैसे कमाए?
- e-Shram Card क्या है?
- Podcast क्या है?
- YouTube Shorts Video से पैसे कैसे कमाए?
- टीम बनाने वाले एप्प से पैसे कमाए।
FAQ for Apna App in Hindi
अपना एप्प एक भारतीय जॉब सर्विस प्रोवाइडर मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है।
अपना एप्प के Founder निर्मित पारीख है जो वर्तमान में Apna App के CEO भी है।
आप Apna App पर वर्तमान में केवल भारत के प्रमुख 10 शहरो के लिए आवेदन कर सकते है। जिनमे मुम्बई, दिल्ली एन.सी.आर., कोलकत्ता, पुणे, बेंगलुरु, जयपुर, सूरत, हैदराबाद, रांची, और अहमदाबाद शामिल है।
अंतिम शब्द: अपना एप्प क्या है हिंदी में जानकारी।
इस लेख में आपने जाना की अपना एप्प क्या है? उम्मीद करते है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके बताएं।
अब आप समझ गए होंगे की Apna Job App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? अगर आपको जानकारी पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें। ताकि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा से लोगो मिल सके।
अगर आपके मन में अपना एप्प से सम्बंधित किसी प्रकार का सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते है। हम आपके सवालो का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।