Roposo App Review in Hindi: आज कल सोशल मीडिया पर Shorts Video देखने का ट्रेंड चल रहा है। लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करने लगे है। कई यूजर तो Shorts Apps पर विडियो बनकर लाखो रूपये कमा रहे हैं। साथ ही सेलिब्रेटी भी बन चुके हैं। भारत में TikTok के बंद हो जाने के बाद कई Shorts Video Sharing App बन गए है। जैसे- Josh App, Moj App, Max TakaTak App, आदि।
इन्हीं में से एक है Roposo App है। जो एक Shorts Video Sharing App है। इस App को भी लोग काफी ज्यादा पसंद करने लगे है। इसका सबसे बड़ा कारण है। इसमें बहुत ही कम समय में यूजर को पैसे कमाने का मौका मिलता है।
यदि आप नहीं जानते है, कि Roposo App क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए?, तो हम इस लेख में आपको Roposo App के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। जैसे- रोपोसो एप्प क्या है?, रोपोसो एप पर शॉर्ट्स विडियो कैसे बनाए?, Roposo App का इस्तेमाल कैसे करें?, रोपोसो एप्प की विशेषताएं क्या है?, और रोपोसो एप से पैसे कैसे कमाए?, आदि।
Roposo App क्या है?
Roposo एक भारतीय विडियो शेयरिंग सोशल मीडिया मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसका इस्तेमाल करके आप म्यूजिक, फ़ूड, कॉमेडी, टेक्नोलॉजी, न्यूज़, फैशन, जोक्स, और मोटिवेशन विडियो से सम्बंधित पोस्ट शेयर कर सकते है। इस प्लेटफार्म पर लोग अपने घर पर बने विडियो और फोटो को शेयर करते है।

रोपोसो एप का संचालन Inmobi की सहायक कंपनी Glance द्वारा संचालित किया जाता है। इस एप को मयंक भंगाडिया द्वारा बनाया गया था। जिसे जुलाई 2014 में लांच किया गया था। जो 12 भारतीय भाषाओँ (हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी , बांग्ला, तमिल, कन्नड़, तेलगु, मलयालम, असामीज, मराठी, ओडिया, गुजराती) को Support करता है।
Quick Review Roposo App in Hindi
Roposo App के मुख्य बिंदु | विवरण |
एप्प का नाम | Roposo Live Online Shopping App |
कंपनी का नाम | Galance Digital Experience Pvt. Ltd. |
मुख्यालय | बैंगलोर, कर्नाटक, भारत |
रोपोसो एप के मालिक (CEO) | मयंक भंगाडिया (Mayank Bhangadia) |
रोपोसो एप्प की स्थापना | 10 जून, 2020 |
एप्प की साइज़ | 46MB |
कुल डाउनलोड | 10 करोड़ से अधिक |
प्ले स्टोर पर रेटिंग | 4.1/5 |
रोपोसो एप्प की विशेषताए।
किसी भी एप को इस्तेमाल करने से पहले उसकी विशेषताओं के बारे में जान लेना चाहिए। Roposo App के प्रमुख Features निम्न प्रकार से है।
- रोपोसो एक भारतीय मोबाइल एप्प है।
- यह 12 भारतीय भाषाओँ को Support करता है।
- यह एप Android और iOS ऑपरेटिंग सिस्टम को Support करता है।
- Roposo App में विडियो देखने के साथ-साथ पैसे भी कमा सकते है।
- इसमें Coin के रूप में पैसे मिलते है । 1000 Coin = 1 रूपये होते है।
- इसका इस्तेमाल करने से हमारे देश की अर्थव्यवस्था में सहायक है।
रोपोसो एप से पैसे कमाने के लिए क्या चाहिए?
रोपोसो एप से पैसे कमाने के लिए निम्न चीजो की आवश्यकता होती है।
- स्मार्टफोन
- इन्टरनेट कनेक्शन
- मान्यता प्राप्त पहचान पत्र
Roposo App को कैसे डाउनलोड करें?
Roposo App को आप आसानी से Google Play Store और Apps Store से डाउनलोड कर सकते है। यदि आपको डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो आप निचे दिए स्टेप को फॉलो करें।
- सबसे पहले स्मार्टफोन में Play Store ओपन करें।
- अब सर्च बार में Roposo टाइप करें और सर्च करें।
- आपके सामने Roposo App दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके Install करें।
- इसके बाद कुछ ही देर में आपके फोन में Roposo App Download हो जायेगा।
इसी तरह से आप iOS फ़ोन में भी रोपोसो एप को डाउनलोड कर सकते है।
Roposo App में अकाउंट कैसे बनाये?
Roposo App में अकाउंट बनाना बहुत ही आसन है, यदि आपको अकाउंट बनाने में किसी तरह की समस्या हो रही है तो आप रोपोसो एप डाउनलोड करने के बाद, निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले स्मार्टफोन में रोपोसो एप को ओपन करें।
- इसके बाद, अपनी भाषा को चुनकर Next बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP द्वारा Verify करें।
- अब आपको अपनी पर्सनल जानकारी दर्ज करनी है। जैसे-नाम, उम्र, जेंडर, डालकर Next बटन पर क्लिक करें।
- यदि आपके पास कोई Referral Code है तो उसे डाल सकते है।
इस तरह से आप ऊपर दिए गये स्टेप्स को फॉलो करके अपना रोपोसो अकाउंट बना सकते है।
रोपोसो एप्प का इस्तेमाल कैसे करें?
यदि आप पहले से किसी Shorts Video Sharing Platform का इस्तेमाल करते है, जैसे- YouTube Shorts, Josh App, Moj App, Instagram, आदि । तो आपको रोपोसो एप्प का उपयोग करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
रोपोसो एप में आप विभिन्न प्रकार के विडियो देख सकते है, यदि आपको विडियो अछि लगती है, उसे Like, Comment और अपने अन्य दोस्तों के साथ Share कर सकते है।
इसके अलावा यहाँ पर आपको 25 से अधिक Channel की सूचि मिलती है, आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी चैनल को चुन सकते है और उनके विडियो को देख सकते है।
रोपोसो एप में विडियो कैसे बनाते है?
Roposo App एक Short Video Sharing प्लेटफोर्म है। यदि पहले से किसी Shorts Video Sharing Platform का इस्तेमाल करते है, यहाँ भी उसी तरीके से विडियो बन सकते है।
यदि आपने पहले कभी किसी shorts विडियो App का इस्तेमाल नहीं किया है, तो भी आप आसानी से विडियो बना सकते है।
- सबसे पहले आपको Roposo App में Home पेज पर + आइकॉन मिलेगा।
- + वाले आइकॉन पर क्लिक करके Video बनाना शुरू कर सकते है।
- विडियो को और आकर्षक बनाने के लिए यहाँ पर किसी तरह के Filters मिल जायेंगे। जिनका इस्तेमाल आप विडियो में कर सकते है।
Roposo App से पैसे कैसे कमाए?
यदि आप रोपोसो एप को नियमित रूप से उपयोग करते है तो आप मुख्य 4 तरीको से पैसे कमा सकते है। जो निम्न प्रकार से है।
1- विडियो देखकर पैसे कमाए।
पैसे कमाने की बात करें तो Roposo App अन्य shorts Video Sharing App से बेहतर है, क्योकि यहाँ पर आपको Video देखने के पैसे मिलते है। यहाँ आपको विभिन्न प्रकार के विडियो देखने को मिलते है। विडियो देखने पर आपको कॉइन मिलते है, जिन्हें बाद में आप पैसो में बदल सकते है। और इन्हें अपने बैंक अकाउंट या UPI ID में ट्रान्सफर कर सकते है।
2- Refer and Earn से पैसे कमाए।
Refer and Earn प्रोग्राम का इस्तेमाल करके आप Roposo App से पैसे कमा सकते है। आप इस एप को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या अन्य लोगो को Refer कर सकते है। यदि को व्यक्ति आपके द्वारा Refer किये गए Link से Roposo App Join करता है, तो आपको 50 से 60 रुपये Referral Income मिलता है। इस तरह से आप कई लोगो को Promo Code को शेयर कर सकते है और पैसे कमा सकते है।
3- विडियो बनाकर पैसे कमाए।
यदि आप में कोई टैलेंट है, तो आप रोपोसो एप्प पर अपना विडियो बनाकर अपलोड कर सकते है। जब भी आप अपनी विडियो को पोस्ट करेंगे तो इसके बदले में आपको Coins मिलते है। जिसे आप बाद में पैसे में बदल सकते है।
4- Affiliate Marketing करके पैसे कमाए।
एफिलिएट मार्केटिंग पैसे कमाने का सबसे बेहतरीन तरीका होता है। ज्यादातर Roposo यूजर इसी तरीका का इस्तेमाल करते है। इस तरीके से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको अपने Followers बढाने होते है। followers की संख्या बढ़ने के बाद आप अपने विडियो से सम्बंधित किसी भी प्रोडक्ट की एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते है। और पैसे कमा सकते है।
फोल्लोवेर्स बढ़ाने के बाद आप अन्य तरीको से भी पैसे कमा सकते है । जैसे –Sponsorship, Brand Promotion, Cross Promotion, आदि।
रोपोसो एप्प से पैसे कैसे निकलते है।
रोपोसो एप्प में पैसे आपको कॉइन के रूप में मिलते है। यहाँ 1000 कॉइन का मतलब 1 रूपया होता है। जब आपके Roposo Wallet में 10000 Coins (10 रूपये) जमा हो जाये, तब आप अपने पैसे को Paytm में ट्रान्सफर कर सकते है।
निम्न स्टेप्स को फॉलो करके रोपोसो एप्प से पैसे निकालें।
- सबसे पहले Home पेज पर क्लिक करें।
- अब Amount and Earning आप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Change Paytm Number पर क्लिक करें और अपने Paytm नंबर को update करें।
- अब Transfer तो Paytm आप्शन पर क्लिक करें।
इस तरह से आप Roposo से कमाए हुए पैसे को Paytm Bank में Transfer कर सकते है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Loco App से पैसे कैसे कमाए?
- Roz Dhan App से पैसे कैसे कमाए?
- Moj App से पैसे कैसे कमाए?
- बैंक से पैसे कैसे कमाए?
- Binomo App से पैसे कैसे कमाए?
- YouTube Shorts Video से पैसे कैसे कमाए?
- Halaplay App से पैसे कैसे कमाए?
- टीम बनाने वाला ऐप्स से पैसे कमाए?
- Gamezy App से पैसे कैसे कमाए?
- BalleBaazi App से पैसे कैसे कमाए?
- Winzo App से पैसे कैसे कमाए?
- Meesho App से पैसे कैसे कमाएं?
FAQ for Roposo App in Hindi
रोपोसो एक भारतीय शोर्ट विडियो शेयरिंग मोबाइल एप्लीकेशन है, जिसके CEO मयंक भागाडिया है।
Roposo App को आप 12 भारतीय भाषाओँ (हिंदी, इंग्लिश, पंजाबी , बांग्ला, तमिल, कन्नड़, तेलगु, मलयालम, असामीज, मराठी, ओडिया, गुजराती) में इस्तेमाल कर सकते है।
रोपोसो एक भारतीय एप्प है, जिसका मुख्यालय बैंगलोर, कर्नाटक में स्थित है।
रोपोसो एप्प में पैसे आपको Coins के रूप में मिलते है, यहाँ 1000 कॉइन का मतलब 1 रूपया होता है। जब आपके पास 10000 कॉइन जमा जाते है तब आप इन्हें रुपये बदलकर Paytm में ट्रान्सफर कर सकते है।
Roposo App से पैसे कमाना आपके काम करने पर निर्भर करता है। लेकिन आप शुरुवात में पॉकेट मनी कमा सकते है। और बाद में अपने Followers बढ़ा कर लाखो रुपये कमा सकते है।
रोपोसो एप्प से पैसे निकालने की न्यूनतम लिमिट 10000 कॉइन है। 10000 कॉइन पूरे हो जाने के बाद आप अपने paytm अकाउंट में ट्रान्सफर कर सकते है।
निष्कर्ष: Roposo App से पैसे कैसे कमाए?
दोस्तों, इस लेख में हमने Roposo App क्या है? के बारे में सभी जानकारी आपको दी है, उम्मीद करते है आपको समझ गए होंगे की रोपोसो एप से पैसा कैसे कमाए?
उम्मीद आपको Roposo App के बारे में जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर आपको जानकारी अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें जिसे वह भी पैसे कमाने वाले एप्प के बारे में जान सके।